Jamshedpur (Vinod Kesri) : जेल में बंद पति अफसर अली से मिली ताकत के बाद सलमा खातून ब्राउन शुगर की सौदागर बन गई। पति को जेल से बाहर निकालने और रातों-रात अमीर बनने की चाहत में सलमा अपराध के दलदल में धंसती चली गई। सलमा के घर में जब पुलिस ने धावा बोला तब पुलिस का भी माथा ठनक गया। उसके घर से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक उम्दा किस्म का पिस्टल भी मिला। इस पिस्टल का इस्तेमाल सलमा खुद लोगों को डराने धमकाने में किया करती थी। पुड़िया लेकर जो कोई पैसा देने में ना-नुकुर करता, उसपर हथियार तान देती थी। बंगाल से लेकर झारखंड तक सलमा का तगड़ा नेटवर्क है।
इस काम में सलमा का साथ उसका भाई बबन देता है। पति के जेल जाने के बाद सलमा बीते 4 माह से जमशेदपुर के गोलमूरी में एक भाड़े के मकान में रह रही है। उसके कई छोटे-बड़े अपराधियों के साथ ताल्लुकात रहने की बिंदु पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। कई चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली है, जिसके अधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सलमा के घर से कैश 6 लाख 400 रुपये और 36.3 ग्राम के गहने मिले हैं। बरामद 20 पुड़िया ब्राउन शुगर की कीमत खुले बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। सुनें क्या बोले जमशेदपुर के सिटी एसपी विजय शंकर…
इसे भी पढ़ें : आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे गैंगस्टर संदीप थापा और सुजीत सिन्हा
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन
इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज
इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा
इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी
इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र














