रांची : युवक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या। अपनी Bike ठीक कराने का बोलकर घर से एक दिन पहले निकला था। वह रातभर घर नहीं आया। रविवार 13 दिसंबर की सुबह रांची के बुंडू थाना के बंजारा बाजार के पास मिली उसकी लाश। उसकी हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP
शव के पास उसकी Bike भी मिली
युवक की पहचान चरण लोहरा के रूप में हुई। चरण सरायकेला में काम करता था। तीन दिन पूर्व ही वो अपने गांव तिलाईपीडी आया था। शनिवार की शाम घर से निकला पर देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की पर उसका कुछ भी पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी तो परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। उसकी बाइक भी शव के पास थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला






