राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Nitu Singh) : राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में फिरोज अंसारी को गोली मार दी गई। गोली लगने से बेतरह जख्मी फिरोज को रिम्स ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में गोली चलाने का इल्जाम अफसर अंसारी पर लगाया गया है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि अफसर अंसारी और फिरोज अंसारी के परिवार के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद की कड़ी में आज की घटना को भी देखा जा रहा है।

दो साल पहले भतीजे की हत्या का भी आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो साल पहले फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी अफसर अंसारी का नाम उछलकर सामने आया था। बताया जाता है कि उस घटना के बाद वह जेल गया था। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद अब उस पर फिरोज अंसारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…

इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में भरपेट भोजन, हर जरूरतमंद तक राशन, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी में सफर कर रहे पूर्व CM, खतरे को लेकर लिखा गया पत्र…

इसे भी पढ़ें : एक्टर की तरफ लपका शख्स, घबरा गई जान्हवी कपूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चार रंग के होंगे बैलेट पेपर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…

UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई...

सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…

Bokaro : बोकारो के बेरमो की बेटी अनिता की...

5 रुपये में भरपेट भोजन, हर जरूरतमंद तक राशन, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों...

13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी में सफर कर रहे पूर्व CM, खतरे को लेकर लिखा गया पत्र…

Ranchi : झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता...