रामगढ़ : शनिवार को रामगढ़ में बवाल हो गया। पुलिस और पब्लिक आमने-सामने। हुआ यूं कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव में प्रशासन के रोक के बावजूद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस ने रावण दहन करने से मना किया तो ग्रामीण भड़क गये। पुलिस के साथ बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव शुर कर दिया। घटना में डीएसपी हेड क्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कई गाडि़यों के शीशे भी टूट गये। बवाल बढ़ता देख पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video
इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्मी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को






