PALAMU : नवजात बच्ची की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में जमकर बवाल हुआ। इल्जाम है कि बच्ची के परिवारवालों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगााम किया। हंगामा की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बच्ची के परिवारवालों ने अस्पताल संचालक अरुण कुमार सिंह के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की यह घटना पलामू के मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक के पास स्थित सोना नर्सिंग होम में हुआ।
आवेदन के अनुसार गढ़वा जिला के डंडा थाना क्षेत्र के छप्परदगा गांव निवासी अरुण कुमार चौधरी की पत्नी को डिलीवरी के लिए मेदिनीनगर के सोना नर्सिंग होम में अहले सुबह एडमिट कराया गया था। जहां महिला ने सिजेरियन से एक बच्ची को जन्म दिया। अचानक से शाम में बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। नर्सिंग होम से बच्ची को एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बच्ची के परिवारवालों ने नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा।

नर्सिंग होम में हुये तोड़फोड़ के बाद अस्पताल संचालक अरुण कुमार सिंह ने छप्परदगा गांव निवासी अरुण कुमार चौधरी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया है। अस्पताल प्रबंधन का इल्जाम है कि नवजात बच्ची के पिता एक प्रैक्टिशनर हैं। नवजात बच्ची के सुरक्षित जन्म के बाद पिता ने बाहर से इंजेक्शन खरीद कर खुद से बच्ची को लगाया था। जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। वहीं मरने वाली बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ बच्ची को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची एवं दिए गए इंजेक्शन को सीज कर लिया गया है। शहर थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।


इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्लर्क और प्यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे
इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…
इसे भी पढ़ें : जम्मू में कश्मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…






