spot_img
spot_img
spot_img

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का नाम बन चुका TSPC का सब-जोनल कमांडर विरम राम उर्फ विक्रम जी उर्फ अरविन्द जी आखिरकार रांची पुलिस के शिकंजे में आ गया। वह चंदवा के धोबी टोला से पकड़ा गया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात विरम राम अपने घर आया हुआ है। इसके बाद SSP ने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने खलारी और चंदवा पुलिस की मदद से विरम राम को दबोच लिया। उसने पुलिस को देख घर के पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई उग्रवादी घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की। वहीं, बुढ़मू क्षेत्र के ईंट भट्ठा फायरिंग केस में भी संलिप्तता मानी। उसकी निशानदेही पर छापर गांव से 9 mm पिस्टल, मैग्जीन. 7 जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन एवं 2 राउटर बरामद किये गये। विरम राम गुजरे 15 वर्षों से TSPC से जुड़ा था। वह बुढ़मू, ठाकुरगांव, पतरातु, खलारी, कांके, केरेडारी, पिपरवार, पिठोरिया, मैक्लुस्कीगंज और रातू इलाकों में एक्टिव था। उसकी फितरत ठेकेदार, कारोबारी, कोयला व्यवसायी को फोन पर धमकी देकर लेवी वसूलने और रंगदारी नहीं मिलने पर फायरिंग और आगजनी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने की थी। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। रांची के पिठोरिया, बुढ़मू, ठाकुरगांव, रातू और अन्य थानों में कई गंभीर केस उसके नाम दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...