Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी उपायुक्तों और आला अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। CM ने साफ निर्देश दिया कि पानी के लिये जनता नहीं तरसे। हर हाल में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो। जल स्रोतों की लगातार मॉनिटरिंग हो एवं जहां समस्या है, वहां तुरंत समाधान किया जाये। चापाकल, टैंकर और जलापूर्ति योजनाओं पर विशेष नजर रखने को कहा गया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बिजली कटौती पर तुरंत एक्शन लेने. खराब ट्रांसफॉर्मर को तुरंत ठीक करने एवं अस्पतालों में हीटवेव से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये। ओआरएस, दवाइयां, पानी और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सीधे जनता से मिलिये, तभी मिलेगा हल
जिले के उपायुक्तों को सख्त हिदायत दी गई है कि गांव-गांव जाकर हालात देखें. लोगों से सीधे संवाद करें, समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करें। वहीं, दौरे की तस्वीरें और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया। CM ने सभी विभागों को मिलकर काम करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को पानी, बिजली या इलाज के लिये परेशान न होना पड़े। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल एवं सभी जिलों के उपायुक्त और आला अधिकारी मौजद थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…




