spot_img
spot_img
spot_img

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health Centre में एक मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश फूट पड़ा। निश्चितपुर पंचायत के खोनाठी गांव निवासी ठाकुर महतो उर्फ लखन की पत्नी सरस्वती देवी पहली बार मां बनने वाली थीं। घर में जश्न की तैयारी थी, लेकिन अस्पताल से आई खबर ने सब कुछ बदल दिया। इल्जाम है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से एक नन्हीं की जान चली गई। इधर, नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये जोरदार हंगामा हुआ। कुछ लोगों का कहना था कि अगर ऑक्सीजन समय पर मिल जाती, तो बच्ची बच सकती थी। वहीं, इस अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रीनाथ ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि नॉर्मल डिलीवरी कराई गई, टीम ने पूरी कोशिश की। किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। लेकिन परिजन इस जवाब से संतुष्ट नहीं थे। माहौल को बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल माहौल नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...