नेपाल : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के बाद जमकर बवाल हुआ। सुबह से खेसारी लाल के आने की राह देख रहे उनके फैंस उस वक्त उग्र हो गए, जब उन्हें पता चला कि खेसारी लाल कार्यक्रम में नहीं आएंगे। नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यक्रम में लगी सैकड़ों कुर्सियों को तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी। यह कार्यक्रम नेपाल के सुनसरी जिले के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव के मौके पर आयोजित किया गया था। खेसारी लाल के कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था। खेसारी लाल के नाम पर आयोजकों ने 300 टिकट भी बेचा था। कार्यक्रम को लेकर खेसारी लाल नेपाल पहुंचे भी थे, मगर कोरोना गाइडलाइन को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। खेसारी लाल को विराटनगर के एसियतिका होटल में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर गैंगस्टर की हनक देख सनक गये SDM, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : 60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…














