Kohramlive : बिहार में मधेपुरा में इंजेक्शन लगाने के बाद एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। फिर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची मधेपुरा थाने की पुलिस द्वारा लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया गया। फिलहाल मौके से आरोपी बिहार मेडिकल के मालिक और कर्मचारी दुकान बंद कर गायब हो गए हैं।
पहले सदर अस्पताल में कराया गया था इलाज
जानकारी के अनुसार मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 11, फरीदाबाद के मो. जसीम की चार साल की बेटी रुखसाना खातून की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए थे। उसका इलाज करवाया गया था। शनिवार को बच्ची की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के बाद एक इंजेक्शन दिलवाने परिजन पुरानी बाजार स्थित बिहार मेडिकल ले गए, जहां इंजेक्शन पड़ते ही बच्ची की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : एक चूक से चली गयी जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंका गया…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, क्या बोल गये भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला
इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में कमल देव की बम मारकर हत्या, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो








