रांची में ब्राउन शुगर-गांजा समेत 8.74 लाख रुपये बरामद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये छह लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, नकद रुपये, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि हिंदपीढ़ी के खेत मोहल्ला बच्चा कब्रिस्तान क्षेत्र में कुछ लोग एजेंटों के माध्यम से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बात कोतवाली ASP निखिल राय के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई।

पुलिस ने क्या किया जानें

  • गठित स्पेशल टीम ने खेत मोहल्ला कब्रिस्तान क्षेत्र में धावा बोला।
  • पुलिस को देखकर कई लोग भागने लगे।
  • मौके से पांच लोगों को पकड़ा गया।
  • बाद में उनकी निशानदेही पर एक महिला के घर में भी छापेमारी की गई।
  • पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।-
  • गिरफ्तार बदमाशों के नाम साहिल उर्फ चरका, मो. एजाज उर्फ बाबू, अवधेश यादव, अनिल कुमार महतो, सरवर अंसारी एवं शहनाज खातुन बताये गये।

मुख्य बरामदगी

  • साहिल उर्फ चरका के पास से 4.680 ग्राम ब्राउन शुगर, वीवो मोबाइल और 2,442 रुपये नकद
  • मो. एजाज के पास से 21.147 ग्राम गांजा, रेडमी मोबाइल और 2,110 रुपये
  • अवधेश यादव के पास से 9.347 ग्राम गांजा और 770 रुपये
  • अनिल कुमार महतो के पास से 9.340 ग्राम गांजा
  • सरवर अंसारी के पास से 2.208 ग्राम ब्राउन शुगर, रेडमी मोबाइल और 1,720 रुपये

महिला के घर से नकदी और नशीला सामान मिले

पुलिस ने शहनाज खातुन के घर पर छापेमारी कर कई सामान जब्त किये। घर से इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, TAZOWIN इंजेक्शन की दो डिब्बियां, Nitrosun 10 टैबलेट के चार पत्ते, 8,74,200 रुपये नकद एवं 260 ग्राम गांजा मिले।  टीम में कोतवाली ASP निखिल राय, हिंदपीढ़ी के थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा, कोतवाली के थानेदार सनोज कुमार चौधरी, डेली मार्केट के थानेदार नितिन कुमार, लोअर बाजार के थानेदार लव कुमार, महिला थाना की प्रभारी रेणुका टुडू, आनंद मोहन कुमार, मिन्टु भारती, पिंटू पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : भक्ति और भजनों से गूंजा पूरा दर्जिचक गांव…

इसे भी पढ़ें : नाले से मिले श’व का अवशेष किसका? लापता बच्ची से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी समेत कई जिलों में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची-हजारीबाग रोड पर दर्दनाक हा’दसा, मची चीख-पुकार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...

घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

Kohramlive : भारत में सदियों से घरों, दुकानों और...