spot_img

नाले से मिले श’व का अवशेष किसका? लापता बच्ची से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में खेलगांव स्टेडियम के सामने गाड़ीगांव स्थित नाले से शव का अवशेष मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बरामद अवशेष किसका है। यह घटना राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अभी तक अवशेष की पहचान की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है।

18 महीने की अदिति रविवार से है लापता

  • रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहा टोली से 18 महीने की बच्ची अदिति पांडेय लापता हो गई है।
  • बच्ची घर के पास से अचानक गायब हो गई थी।
  • परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
  • बाद में सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने दिये थे सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पुलिस अधिकारियों को बच्ची को जल्द खोजने के निर्देश दिये हैं।
  • बच्ची के बारे में सूचना देने वाले के लिये 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया।
  • पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
  • इलाके में लगातार छापेमारी और खोज अभियान जारी था।
  • बच्ची की तलाश में NDRF की टीम भी लगाई गई थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान

  • आसपास के नालों और जलभराव वाले इलाकों में खोजबीन की गई।
  • इसी दौरान खेलगांव स्टेडियम के सामने नाले से शव का अवशेष मिला।
  • पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची बारिश के दौरान नाले में बह गई थी या मामले के पीछे कोई अन्य कारण है।
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
  • आसपास लगे CCTV कैमरों की खंगाला जा रहा है।
  • स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है।
  • घटना के हर संभावित एंगल की जांच हो रही है।
  • घटना के बाद खोरहा टोली और आसपास के क्षेत्रों में भय और दुख का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी समेत कई जिलों में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची-हजारीबाग रोड पर दर्दनाक हा’दसा, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा की दूसरी बार हुई ताजपोशी, ये दिग्गज रहे मौजूद…

इसे भी पढ़ें : “बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ था बेटा, वो भी छीन लिया”, कल्पता रहा बाप…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...