spot_img

भक्ति और भजनों से गूंजा पूरा दर्जिचक गांव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : चौपारण प्रखंड के दर्जिचक गांव में आयोजित शिव परिवार, माता भगवती एवं वीर बजरंगी नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना, प्रवचन तथा भजन-कीर्तन में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ अमरदीप यादव, भाजपा नेता सिकंदर राणा, मंडल महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, शिक्षक शिव कुमार सिंह, समाजसेवी सिकंदर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर प्रवचन मंच का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

साध्वी जयंती शास्त्री के प्रवचनों ने बांधा समां

  • प्रवचन वाचिका साध्वी जयंती शास्त्री ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का महत्व बताया।
  • ओजस्वी और प्रेरणादायी प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हुये।
  • महिलाओं की भारी भीड़ प्रवचन सुनने पहुंची।
  • श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये।
  • यज्ञाचार्य एवं प्रवचनकर्ता संतु कृष्ण शास्त्री ने संगीतमय भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भजन-कीर्तन में दिखा उत्साह

  • मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।
  • श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।
  • गांव में लगातार धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
  • महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति और ग्रामीण लगातार जुटे हुये हैं।

आयोजन में सक्रिय लोग

आयोजन को सफल बनाने में विकास गुप्ता, बिनोद यादव, ब्रह्मदेव साव, तापेश्वर साव, गौतम साव, अर्जुन साव, इन्द्रदेव साव, संतोष साव, उपेन्द्र साव, प्रवीण गुप्ता, शंकर साव सहित गांव के युवा और बुजुर्ग की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : नाले से मिले श’व का अवशेष किसका? लापता बच्ची से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी समेत कई जिलों में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची-हजारीबाग रोड पर दर्दनाक हा’दसा, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा की दूसरी बार हुई ताजपोशी, ये दिग्गज रहे मौजूद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...