रांची : Corona काल में सिख समुदाय की भूमिका सराहनीय : सीएम : राजधानी रांची स्थित गुरुनानक स्कूल में प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री गुरुनानक देव जी की 551वीं जयंती पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिरकत की। मौके पर सीएम ने कहा कि गुरु पर्व के शुभ अवसर पर मैं अपनी ओर से और राज्य सरकार की ओर से सिख समुदाय को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना संक्रमण से चुनौती भरा वर्ष का हम सभी ने मिलकर सामना किया है। संक्रमण के चुनौती भरे वर्ष में भी अपनी आस्था, अपने धर्म और परंपरा को बचाते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को रांची के गुरुनानक स्कूल में श्री गुरुनानक देव जी के 551वें जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में कहीं।
इसे भी पढ़ें : बाली उमर होते ही चली जाऊंगी परदेस, तुम देखते रहियो…
Corona के दौर में भी राज्य सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान मुझे यहां पर आने का मौका मिला था। कोविड-19 के दौर में आपसभी का सहयोग और अन्य समाजसेवी संस्थानों के सहयोग से राज्य सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के मामले में दूसरे राज्यों की अपेक्षा झारखंड बेहतर स्थिति में है। राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और आप सभी के सहयोग से आगे भी हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दूसरे के सहयोग से इस राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से श्री गुरुनानक जयंती को मान-सम्मान और आदरभाव से मनाने और मानव सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर






