रांची : प्रकाश पर्व पर लोगों के बीच बांटी गई खिचड़ी। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम और अनुष्ठान किए गए। विशेष अरदास में भजन-कीर्तन किया गया। शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह में गुरुद्वारे के सामने खिचड़ी का वितरण किया गया। इसमें सरदार परमजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, बबलू गांधी, सुरजीत सिंह, सतपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव और जैन धर्मावलंबियों के पावन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू, जैन और सिख समुदाय के लोग अपनी परंपरा के अनुसार मनाते हैं और मानवता व सहअस्तित्व का संदेश देते हैं। आइए इस पावन दिवस पर हम एकजुटता का संकल्प लें।
इसे भी पढ़ें : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, जानें क्या करें और क्या ना करें
इसे भी पढ़ें : जानकी दास जी महाराज का निधन, देश के कई राज्यों में शोक की लहर








