RANCHI : छात्र युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को शगुन बैंक्वेट हॉल में हुई। इसमे नितेश यादव को फिर रांची महानगर अध्यक्ष चुना गया। रोहित सिन्हा को रांची जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रौशन ने इसकी औपचारिक घोषणा की। बैठक में कुमार रौशन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के दौरान छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा में अपना योगदान देंगे।
5 जोन में बांटा गया शहर
पूरे शहर को 5 जोन मे बांटा गया है। पांचों जोन के प्रभारी की घोषणा जल्द की जाएगी। कुमार रौशन ने पुरानी कमिटी को भंग कर दिया एवं कहा की जल्द ही नई कमिटी की घोषणा की जाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने कहा जल्द ही संगठन नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठाकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराएगा।
इनको भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इस अवसर पर महेश कु मनीष को केंद्रीय उपाध्यक्ष , शशांक तिर्की को केंद्रीय कोषाध्यक्ष, अमित मुंडा को केंद्रीय प्रवक्ता , बिरु सिंह को केंद्रीय महासचिव एवं मुकेश सोनी को रांची महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें :हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 7 लोग
इसे भी पढ़ें :स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें :रिटायर्ड DSP के बेटे को मारी थी गोली, शूटर ने उगले कई राज…
इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट
इसे भी पढ़ें :नगर परिषद की गाइडलाइन का सभी पूजा पंडालों को करना होगा पालन








