kohramlive desk : विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) के निदेशक और इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक एस. सोमनाथ (S. Somanath) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ बनाए गए हैं। तिरुवनंतपुरम स्थित VSSC के डायरेक्टर एस. सोमनाथ देश के बेहतरीन रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं।

इसरो के रॉकेट साइंस के विकास में किया है बड़ा योगदान
VSSC से पहले एस. सोमनाथ तिरुवनंतपुरम स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के डायरेक्टर भी रहे हैं। इन्होंने इसरो के रॉकेट्स के विकास में काफी ज्यादा योगदान दिया है। सोमनाथ लॉन्च व्हीकल की डिजाइनिंग के मास्टर हैं। वो लॉन्च व्हीकल सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स और पाइरोटेक्नीक्स के एक्सपर्ट हैं। इसरो चीफ बनने से पहले वो GSAT-MK11 (F09) को अपग्रेड करने में लगे थे, ताकि भारी संचार सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च किया जा सके। उसके अलावा एस.सोमनाथ GSAT-6A और PSLV-C41 को भी बेहतर बनाने में लगे थे, ताकि रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स को सही तरीके से लॉन्च किया जा सके।
केरल यूनिवर्सिटी से की है मैकेनिकल इंजीनियरिंग
एस. सोमनाथ ने एर्नाकुलम से महाराजा कॉलेज से प्री-डिग्री प्रोग्राम पूरा किया है। इसके बाद केरल यूनिवर्सिटी के क्विलॉन स्थित टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (IISc) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की. उन्हें रॉकेट डायनेमिक्स और कंट्रोल पर विशेषज्ञता हासिल है।
दो हजार अट्ठारह में बने थे वीएसएससी के निदेशक
ग्रैजुएएशन करने के बाद ही साल 1985 में एस. सोमनाथ ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ज्वाइन किया। शुरुआती दौर में वो PSLV प्रोजेक्ट के साथ काम करते रहे। उसके बाद उन्हें साल 2010 में GSLV Mk-3 रॉकेट का प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया। साल 2015 में वो LPSC के प्रमुख बने। साल 2018 में वो VSSC के निदेशक बने।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 नए PSA प्लांट शुरू, CM हेमंत सोरेन बोले…
इसे भी पढ़ें :बेखौफ चोरों ने राजधानी में क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : कार से टक्कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी
इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस 1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्ट जारी
इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो








