रांची : शहर के पॉश एरिया में हुई चोरी। झारखंड पावर नामक दुकान से चोरों ने डेढ़ लाख की चोरी की। यह दुकान अशोक नगर गेट नंबर-5 के सामने है। स्टाफ जब सुबह में दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे चोरी का पता चला। फिर देखा कि छत की एस्बेस्टस शीट कटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’
डेढ़ लाख की हुई चोरी
इसके बाद दुकान के सामान की जांच की तो पता चला कि एक लैपटॉप, 20 पीस सोलर प्लेट, पांच इंवर्टर, काउंटर में रखे 30 हजार रुपये नगद, कुछ फाइल, चेकबुक गायब हैं। फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। दुकान की संचालिका अनिका कुमारी हैं। उनके पति सुनील दुकान की देखरेख करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Navy जवान का शव देख शोक में डूबा गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई










