नयी दिल्ली : PM नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से कहा कि आओ मिलकर अच्छा करें। बुरे मेरे खाते में और अच्छा आपके खाते में। गालियां मुझे दीजिए, पर अच्छा होने दीजिए। वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी मुद्दों पर बात की। कृषि कानून, किसानों के आंदोलन, किसानों के साथ बातचीत लगभग सारे मुद्दों पर अपनी राय रखी।
विपक्ष पर चुटीली टिप्पणियां भी कीं
पीएम ने राज्यसभा में घंटे भर से ज्यादा लंबा भाषण दिया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कई बार विपक्ष को लेकर चुटीली टिप्पणियां कीं, जिसपर सदन में खूब ठहाके लगे। भाषण खत्म करते-करते भी मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया कि राज्यसभा में हंसी गूंज गई। मोदी ने सांसदों से कहा कि ‘आप लोग कोविड के चलते कहीं बाहर नहीं जा पाते होंगे, ऊपर से घर में भी किच-किच होती होगी। ऐसे में सारी भड़ास मुझपर निकालकर आप खुशी से घर जा सकते हैं।’ भाषण खत्म करते वक्त मोदी ने कहा कि ‘यह आनंद लेते रहिए… मोदी है मौका लीजिए।’
इसे भी पढ़ें : Navy जवान का शव देख शोक में डूबा गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई
PM ने फिर कहा, एमएसपी था और रहेगा
पीएम ने कहा, सदन की पवित्रता को समझें। जिन 80 करोड़ लोगों को सस्ते में राशन-एमएसपी मिलता है, वो जारी रहेगा। आबादी बढ़ रही है, जमीन के टुकड़े छोटे हो रहे हैं, हमें कुछ ऐसा करना होगा कि किसानी पर बोझ कम हों और किसान परिवार के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें। हम अपने ही राजनीतिक समीकरणों के फंसे रहेंगे तो कुछ नहीं हो पाएगा।
भारत में चल रहे वैक्सीनेशन की सराहना की
पीएम ने भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान पर पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस देश को थर्ड वर्ल्ड में गिना जाता है, वह देश इतने कम समय में वैक्सीन लेकर आ जाए तो गर्व होता है। मेरे देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। कोरोना ने दुनिया के साथ हमारे रिश्तों को नया आयाम दिया। भारत ने 150 देशों में मानवजाति की रक्षा के लिए दवा भेजी। कई देश कह रहे हैं कि हमारे पास भारत की वैक्सीन आ गई है।
इसे भी पढ़ें : Contractor और शिवसेना नेता को मारी गोली, फिर…






