Deoghar : बदमाशों ने जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर स्थित एसबीआई के सीएसपी से 75 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सीएसपी खोलने के बाद चार की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के नोक पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। सीएसपी संचालक मो. शमशेर अंसारी ने बताया कि सुबह सीएसपी खुलने के बाद कुछ ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान चार की संख्या में आये अपराधी सीएसपी के अंदर घुस गए।
जिसमें से एक अपराधी काउंटर के अंदर घुसने लगा। कारण पूछने पर सामने खड़े एक अपराधी ने कनपटी में पिस्तौल सटाते हुए कहा कि जहां बैठे हो वहीं रहो। अपराधी काउंटर में रखे 75 हजार की लूट कर चलते बने। मामले की जानकारी कुंडा थाना को दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सीएसपी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु कर दी।
इसे भी पढ़ें :#Dhanbad के अलकडीहा ओपी प्रभारी सस्पेंड, घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को डीसी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीर सपूतों से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है












