Dhanbad : धनबाद के अलकडीहा ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : ड्राइवर को झपकी क्या आई, 50 यात्री पहुंच गए अस्पताल
यहां याद दिला दें कि 28 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अलकडीहा ओपी प्रभारी घूस लेते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया। सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया। एसडीपीओ ने जांच में वायरल वीडियो को सही पाया। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने ओपी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्टेशन मास्टर की बीवी को लेकर भागा
इसे भी पढ़ें : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को






