Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे में रोककर लूटपाट करने करने में माहिर दो बदमाशों को डोरंडा पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटी गई चांदी की चेन, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। बीते 20 जून को धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पांचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अपराधियों ने टेम्पो रोककर उनके साथ लूटपाट की। इस संबंध में डोरंडा थाना (कांड संख्या-156/2026) केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अनुसंधान में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में शामिल अपराधी डोरंडा के लाइन मोहल्ला में छिपे हुये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी।
घर से मिला लूट का सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. अरमान अंसारी और मो. नाविद राजा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मो. अरमान अंसारी के पास से एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मोबाइल चोरी का है और चाकू का इस्तेमाल लूटकांड में किया गया था। वहीं मो. नाविद राजा के घर से पुलिस ने लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली। गिरफ्तार मो. अरमान अंसारी उर्फ अरमान एवं मो. नाविद राजा रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला में रहता है।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। मो. नाविद राजा के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला और चोरी समेत कई गंभीर मामलों में पूर्व से केस दर्ज हैं। वहीं मो. अरमान अंसारी का नाम भी पूर्व के लूटकांड में सामने आ चुका है।
इसे भी पढ़ें : पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…
इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ा प्रहार, SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…
इसे भी पढ़ें : कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…
इसे भी पढ़ें : Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता












