Ranchi : राजधानी रांची में युवाओं की जिंदगी को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले कारोबारियों पर पुलिस ने बड़ा वार किया है। हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुये पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ब्राउन शुगर, नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ऑटो भी बरामद किये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना के बाद शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिये विशेष SIT गठित की गई। रांची के सिटी SP एवं कोतवाली के ASP के नेतृत्व में बनी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की। वहीं, कोकर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि कुछ रोज पहले राजधानी में खासकर कोकर में एक्टिव सबसे पड़े नशे के सौदागर के बारे में रांची पुलिस कप्तान तक जानकारी दी गई थी, पर इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा, सौदाकर बेखौफ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। इस सौदागर के बारे में पुलिस प्रशासन के एक आला अधिकारी तक जानकारी पहुंची थी, पर बात आई गई हो गई।
मरवाड़ी कॉलेज के पास चल रहा था नशे का सौदा
पुलिस को सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर SIT ने मरवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। यहां से मो. एहतेशाम और मो. शहादत को रंगेहाथ नशे का कारोबार करते गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 1.29 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद राशि बरामद की गई। मामले में हिन्दपीढ़ी थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हिन्दपीढ़ी की कार्रवाई के बाद SIT की टीम सीधे सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़, हेहल पहुंची। यहां भी पुलिस को नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और एक CNG ऑटो बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि बरामद वाहन नशे के कारोबार में इस्तेमाल किये जा रहे थे।
JPSC कार्यालय के पास भी मिला ब्राउन शुगर तस्कर
SIT की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। कोतवाली थाना क्षेत्र में JPSC कार्यालय के बगल से राजकुमार पुराण को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मो. शहादत पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि मो. एहतेशाम के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहीं राजकुमार पुराण का नाम चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में भी सामने आ चुका है।
रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ा प्रहार, SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई… देखें वीडियो #RanchiNews #BrownSugar #DrugRacket #DrugPeddlers #RanchiPolice #SITAction pic.twitter.com/weA5mqZLxn
— KohramLive (@KohramLive) June 22, 2026
इसे भी पढ़ें : चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…
इसे भी पढ़ें : कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…
इसे भी पढ़ें : Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता
इसे भी पढ़ें : पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौ’त बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 6 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़…












