RANCHI : झारखंड के तीन जिलों– रांची, गढ़वा और सिमडेगा में सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। तीनों शवों को संबंधित पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइक व मालवाहन की टक्कर में युवक की मौत
सिमडेगा जिले के जलडेगा ओडगा OP थाना क्षेत्र में बाइक व मालवाहक ऑटो की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। 2 लोग घायल हो गए। मरने वाले युवक की पहचान ढोडीबहार निवासी मनोज केरकेट्टा के रूप में की गई है।
हाइवा की चपेट में आकर खदान उप प्रबंधक की मौत
रांची के खलारी इलाके में अशोका परियोजना के खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी PLR के कोयला स्टॉक के समीप हाईवा की चपेट मे आने से उप प्रबंधक (खान) 59 साल के सतीश कुमार अंबष्ट की मौत हो गई। वह अशोका खदान से PLR कोयला स्टॉक के समीप जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घायलावस्था मे उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बचरा ले जाया गया। बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया गया। रांची मेडिका अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
गढ़वा-बंशीधरनगर मुख्य मार्ग पर लगमा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मोटरसाइकिल सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी लोकेश सिंह 25 वर्ष के रूप में की गई है। घायल उसी गांव का 2व साल का अंशु सिंह बताया गया है।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा










