जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र स्थित संग्राम गांव में शनिवार को बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों भारत फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और साइट विजिट के दौरान पोटका पहुंचे थे। मृतकों में शामिल हिमांशु कुमार भगत का आज जन्मदिन था।
इधर दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर TMH के शीत गृह में भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे लालू यादव
मृतकों की पहचान आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी दीपक सिंह (32) और जादूगोड़ा के गोपालपुर निवासी हिमांशु कुमार भगत (36) के रूप में की गई। दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं, हिमांशु विवाहित था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों पोटका के संग्राम गांव में कामधेनु बस की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को TMH लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : …और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव












