spot_img
spot_img
spot_img

शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली जाएंगे लालू यादव  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर। शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से लालू यादव को बेहतर इलाज लिए एम्स ले जाया जाएगा। रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने की परमिशन मिलने के बाद उन्‍हें एम्‍स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निमोनिया की वजह से उन्‍हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रिम्स के चिकित्सकों ने एम्स से कंसल्ट किया है। एंटीबायोटिक देने से किडनी में इफेक्‍ट होगा, इसलिए उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए एम्स शिफ्ट करना जरूरी हो गया है।

उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा सूज गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार लालू यादव का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। जिसे देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप और तेजस्‍वी के साथ रिम्‍स पहुंची राबड़ी देवी, लालू से मिलकर भावुक हुआ परिवार

लालू की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर शुक्रवार को पत्‍नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजप्रताप और तेजस्‍वी ने उनसे मुलाकात की। लालू की हालत देखकर परिवार के सदस्‍य भावुक हो गए। वहीं परिवार से मुलाकात के दौरान लालू का भी गला भर आया था।

lalu yadav
lalu yadav

लालू यादव से मुलाकात कर देर रात बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व में ही उनके दिल की सर्जरी की गई है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। साथ ही उनका क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। तेजस्‍वी ने पिता की तबीयत पर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने रिम्स प्रबंधन को लालू यादव के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 24 घंटे एक या दो डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इमरजेंसी की हालत में यह डॉक्टर सही दवा, सही समय पर लालू यादव को मुहैया करा सकेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...