रांची : राजधानी में अब महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक सिटी बस। रांची नगर निगम ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए इस विशेष सेवा की शुरुआत की। यह बस रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। इस बस में ड्राइवर से लेकर खलासी तक सब महिलाएं ही होंगी। सभी पिंक कपड़े पहने दिखेंगी।
मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि फिल्हाल दो ही बसों की शुरुआत हुई है। लेकिन जल्दी इसकी संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाइगी। मेयर ने बताया कि अब यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से सिर्फ 5 रुपए किराया वसूला जाएगा।
उन्होंने कहा कि, पहले बस कचहरी चौक से डोरंडा के राजेंद्र चौक तक ही जातीं थी लेकिन इस बार इसकी दूरी बढाई गई है। आने वाले दिनों में कांटा टोली, हिनू चौक से लेकर लालपुर तक इस बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक के बीच 18 सिटी बसों का संचालन हो रहा था। अब इसमें 2 नई बसें जोड़ी गई हैं। जिसके बाद इनकी संख्या 20 हो गई है।
यहां याद दिला दें कि रांची नगर निगम ने पहले भी 2 सिटी बस महिलाओं के लिए चलाई थी। किराये के चक्कर में कंडक्टर कई पुरुष सवारी को भी बैठा लेते थे। जिस वजह से ये बस ज्यादा दिन नहीं चल पाई। लेकिन इस बार बस का रंग भी बदल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : ‘विलेन’ बनते-बनते ‘हीरो’ बन गए शार्दुल, ऐसे दिलाई भारत को जीत
इसे भी पढ़ें : गजब, 3 साल में बनने वाला पुल महज 5 दिन में तैयार














