शिलांग : शिलांग में 3 साल में बनने वाली पुल महज 5 दिन में बन कर तैयार हुई है और ये कर दिखाया है बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (BRO) ने। ये पुल शिलांग और सिल्चर को जोड़ने वाले हाई-वे पर बनाया गया है। आर्मी ने बयान जारी कर कहा, BRO ने 11 मार्च को ब्रिज का निर्माण करना शुरू किया था और इसे 15 मार्च तक बना कर पूरा कर लिया गया। 5 दिन के अंदर पुल का निर्माण करना ये दर्शाता है कि देश की सेवा के लिए BRO में कितना प्रोफेशनलिज्म है।
दरअसल, शिलांग-सिल्चर हाई वे NH-40 पर पहले के बने RCC पुल को उसके बीम में वर्टिकल दरारें पड़ने के कारण भारी वाहनों के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया था। ऐसे में शिलांग शहर को जोड़ने वाला यह मुख्य रोड पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।

इस समस्या को देखते हुए बीते साल 3 दिसंबर को NHAI ने बारापानी मे ब्रिज निर्माण के लिए BRO से सम्पर्क किया। जिसमें सामने आया कि ब्रिज निर्माण में 3 साल का समय लगेगा। मानवीय आधार पर, डीजी बॉर्डर रोड ने फ़ास्ट ट्रैक के आधार पर वैकल्पिक ब्रिज बनाने की सहमति दे दी।

मौजूदा खराब हो चुके पुल की जगह नए पुल का निर्माण करना BRO के लिए अनूठा अनुभव था। RCC ब्रिज के पास खराब हालत में एक हैमिल्टन स्टील ब्रिज था जो हाई लोड RCC ब्रिज के निर्माण के बाद उपयोग में था। नए पुल के निर्माण के बाद पुराने हैमिल्टन ब्रिज को हटा दिया गया। अब नए पुल से भारी वाहन भी आसानी से गुजर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…






