spot_img

ऋषभ की Left elbow चोटिल, रविंद्र जडेजा भी Field पर नहीं उतरे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच की सीरीज के तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में टीम इंडिया संकट में है। उसके दो-दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। भारतीय पारी की बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए। पंत की बायीं कोहनी चोटिल हो गई। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋद्धिमान साहा ने संभाली। रविंद्र जडेजा के बायें अंगूठे में चोट लगी है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग करने उतरे।

चोट गंभीर होने पर तीसरे टेस्‍ट से बाहर रहेंगे पंत

पंत की चोट गंभीर हुई तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें अगले ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है। इस मैच में आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने उनकी जगह ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर अपडेट दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बाईं कोहनी में चोट लगी।

इसे भी पढ़ें : शुभमन ग‍िल ने ठोका अर्धशतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पूल शॉट खेलते समय लगी चोट

पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय चोट लगी। वह कमिंस की गेंद मिस कर गए और बॉल उनकी कोहनी पर जा लगी। दरअसल, ऋषभ पंत ने जितना अंदाजा लगाया था उसके मुताबिक गेंद बाउंस नहीं हुई और उनकी कोहनी चोटिल हो गई। चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने फिर से बल्लेबाजी करने की ठानी। वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना पाए। जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में 36 रन बनाए। स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जाडेजा को शॉट गेंद लगी

हरफनमौला रविंद्र जडेजा को भी बल्लेबाजी करने के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में शॉर्ट गेंद लगी। उन्हें भी मैदान पर उपचार कराना पड़ा। उन्होंने पट्टी बांधकर बल्लेबाजी तो की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग के लिए उतरे। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वह गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं? अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पाए तो टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका होगा। जडेजा ने पहली पारी में 62 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

इसे भी पढ़ें : SBI और Indian Oil ने लांच किया Rupay Debit Card

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...