शुभमन ग‍िल ने ठोका अर्धशतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी धैर्यभरी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक  लगाया और ये उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न में डेब्यू किया था और पहली पारी में 45 रन, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 35 रन की पारी खेली थी।

इसे भी पढ़ें :पहले प्‍यार के जाल में फंसाया, अब ये वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर रही…

101 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक 

सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी अटैक का सामना बड़ी ही दिलेरी के साथ किया और बेहद धैर्यभरी पारी खेली। उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए और अपनी इस पारी में 8 चौके जड़े। शुभमन गिल इस पारी में पैट कमिंस की गेंद पर कैमरुन ग्रीन को अपना कैच थमा बैठे। शुभमन गिल ने इस पारी में पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 70 रन की अच्छी साझेदारी करके टीम को ठोस शुरुआत दी। हालांकि रोहित शर्मा इस पारी में 26 रन ही बना पाए।

इसे भी पढ़ें :सरकार नियम-कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं : HighCourt

21 साल की उम्र में किया कमाल

शुभमन गिल ने सिडनी टेस्ट में अर्धशतक लगाया और वो ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहले ओपनर बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने ये कमाल 21 साल की उम्र में किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से ये कमाल रवि शास्त्री ने 22 साल की उम्र में किया था, जबकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में 26 साल की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

इसे भी पढ़ें :बड़े Papa ने नाबालिग भतीजी की मांग में भरा सिंदूर, क्या हुआ फिर…

ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम उम्र में 50 या 50 प्लस रन बनाने वाले भारतीय ओपनर- 

टेस्ट- शुभमन गिल (21 साल)

वनडे- रवि शास्त्री (22 साल)

टी20- केएल राहुल (28 साल)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...