Ranchi : झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) अब बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। शनिवार को हुई रिम्स शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा “हम रिम्स को देश का बेहतरीन संस्थान बनाना चाहते हैं, और इसके लिये अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।” डॉ. अंसारी ने बताया कि CM हेमंत सोरेन लगातार रिम्स सुधार को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनका कहना था कि “थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन बदलाव की बयार अब दिखने लगी है। आने वाले दिनों में रिम्स की तस्वीर और भी बदलेगी। मरीजों को आधुनिक सुविधायें और बेहतर इलाज देना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।”
MRI मशीन से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक सुधार
बैठक में कई ठोस फैसले लिये गये—
MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को तुरंत गति देने का आदेश।
ट्रॉमा सेंटर में खराब पड़े वेंटीलेटरों की मरम्मत/बदलाव पर जोर।
अस्पताल बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को प्राथमिकता।
निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान।
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक को कई मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। वहीं रिम्स निदेशक ने बैठक को सकारात्मक और परिणामदायक बताया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में रिम्स की तस्वीर बदल जायेगी। अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी। इसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव, वित्त सचिव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिनपास निदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त समेत कई अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : ITR दाखिल करने के आखिरी 3 रोज, खामियों से बढ़ी टेंशन
इसे भी पढ़े : 1 करोड़ की हथिनी चोरी, रहस्य, रोमांच और साजिश का खेल…
इसे भी पढ़े : काशी में बागेश्वर बाबा, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़े : मणिपुर में PM बोले, मैं आपके साथ…








