कोरोना में बोया था सपना, अब सात समंदर पार बिखर रही है आम की खुशबू…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच से शुरू हुई बिरसा हरित ग्राम योजना ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। योजना के तहत तैयार उच्च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिये रवाना कर दी गई है। पहली बार 1322 किलोग्राम (1.32 टन) आम अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर भेजे गये हैं।

जब कोरोना संकट बना अवसर

कोरोना महामारी के कठिन दिनों में जब गांवों में रोजगार के अवसर सीमित हो गये थे, तब बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीणों के लिये उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई। किसानों को फलदार पौधों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच सिमडेगा जिले के 12 हजार से अधिक किसानों ने करीब 10,500 एकड़ भूमि पर आम्रपाली, मल्लिका और लंगड़ा आम के बाग लगाये। उस समय लगाये गये पौधे आज किसानों की जिंदगी में खुशहाली के फल बनकर लौट रहे हैं।

औने-पौने दाम से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक का सफर

पिछले वर्ष सिमडेगा में आम का भरपूर उत्पादन हुआ था, लेकिन बाजार की कमी के कारण किसानों को अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचने पड़े। इस बार जिला प्रशासन ने तस्वीर बदल दी। लगातार आयोजित बायर्स-सेलर्स मीट और एपीडा (APEDA) के तकनीकी सहयोग से सिमडेगा के आमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया। निर्यात के लिये जरूरी फाइटोसैनिटरी मानकों को पूरा करने हेतु महिला किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। नतीजा सामने है कि सिमडेगा के आम अब सीधे लंदन की मंडियों तक पहुंचने लगे हैं।

सखी मंडलों ने लिखी सफलता की नई इबारत

इस उपलब्धि की सबसे खूबसूरत तस्वीर गांवों की महिलाओं ने बनाई है। सिमडेगा में वर्तमान में 7,500 सखी मंडल सक्रिय हैं, जिनसे करीब 93 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन्हीं महिलाओं ने बागवानी को रोजगार और सम्मान दोनों में बदल दिया। पहली निर्यात खेप में 6 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के 300 किसान शामिल हुये। इसमें महिला जागृति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने अहम भूमिका निभाई। यह सिर्फ आम का निर्यात नहीं, बल्कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल भी है।

अब लंदन के बाद यूरोप की बारी, रिलायंस मार्ट से भी जुड़ा सिमडेगा

सिमडेगा ने इस सीजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 81 टन आम बिक्री का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसी सप्ताह एक और खेप यूके के लिये तथा दूसरी खेप यूरोप के लिये भेजी जायेगी। वहीं घरेलू बाजार में किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिये रिलायंस मार्ट के साथ भी सफल व्यावसायिक लिंकेज स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन अब रागी और इमली जैसे उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है।

2.15 लाख ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में आई हरियाली

बिरसा हरित ग्राम योजना अब सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत बन चुकी है। योजना के तहत राज्यभर में अब तक 1.86 लाख एकड़ भूमि पर बागवानी वृक्षारोपण किया जा चुका है। इससे 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को स्थायी रोजगार और आय का नया स्रोत मिला है। वित्तीय वर्ष 2021-22 तक लगाए गए पौधों में से 52 हजार एकड़ क्षेत्र अब फल उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। अनुमान है कि इस वर्ष यहां से 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक फल उत्पादन होगा। झारखंड की धरती से उठी यह खुशबू अब दुनिया के बाजारों में अपना रंग बिखेरने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

इसे भी पढ़ें : सफेद एर्टिगा को रोकते ही खुल गया बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें : मनरेगा कर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, वरना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...