Kohramlive Desk : Future Retail की हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। Future Retail के ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार समेटने के बाद, उसके हजारों कर्माचरियों की नौकरियों पर सकंट खड़ा हो गया है। इस बीच, एक अच्छी खबर आई है कि Reliance Retail ने फ्यूचर के कुछ स्टोर्स का नियंत्रण अपने हाथों में लेना शुरू कर दिया है। इसी वजह से उन स्टोर्स में काम करने वाले करीब 30 हजार कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित हैं। रिलायंस रिटेल इन स्टोर्स की रिब्रांडिंग के साथ -साथ स्टोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों को भी अपने पे-रोल पर रख रहा है।
किनकी जाएगी नौकरी
Future Retail के ऐसे कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। जो रिलायंस द्वारा नियंत्रित स्टोर्स में काम नहीं करते। रविवार से फ्यूचर रिटेल के ज्यादातर स्टोर्स पर ताला पड़ा है। ऑनलाइन कारोबार की वेबसाइट भी ठप्प है। हजारों परिवारों की रोजी रोटी पर बेरोजगारी का संकट मंडरा रहा है। ऐसे उन स्टोर्स के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है जिनका संचालन अब रिलायंस रिटेल करेगा।
काम कर रहे कर्मचारियों ने क्या कहा
मुंबई के बिग बाजार में काम करने वाले मनीष चाके, रिलायंस रिटेल के पे-रोल पर लिए जाने की खबर से उत्साहित हैं। मनीष के मुताबिक “मुझे लगा था कि मेरी भी नौकरी बस अब जाने ही वाली है। देश में पहले भी जब कोई बड़ी कंपनी बंद होती थी तो हजारों लोग सड़क पर आ जाते थे। हम भी डरे हुए थे पर तभी रिलायंस ने मेरे साथ-साथ मेरे साथियों की नौकरी भी बचा ली।“
देहरादून के दीपक भी फ्यूचर रिटेल के उन हजारों कर्मचारियों में से एक है जिनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा था। दीपक ने कहा कि “यह एक सपने जैसा है कुछ दिन पहले तक सिर पर बेरोजगारी की तलवार लटक रही थी। भविष्य में क्या करूंगा कुछ समझ में नही आ रहा था। फिर अचानक रिलायंस रिटेल ने स्टोर्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया। हमें भरोसा दिया गया है कि हमारी नौकरियां अब नहीं जाएंगी”
फ्यूचर रिटेल के कर्मचारियों की नौकरियों का क्या होगा, इस पर कंपनी ने अभी कोई स्पष्ट बयान नही दिया है। परंतु रिलायंस रिटेल ने अपने नियंत्रण वाले स्टोर्स के करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरियां ऑफर करके उनपर आया खतरा टाल दिया है।
इसे भी पढ़ें : मार्च में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट, देखें
इसे भी पढ़ें : LIC IPO चाहिए तो पॉलिसी से करें PAN को अपडेट
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध
इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!
इसे भी पढ़ें : नुकसान का मुआवजा लेना है तो PM फसल बीमा योजना से जुड़ें, जानें आवेदन का तरीका
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LIC IPO में 20% विदेशी निवेश को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रिलायंस ने इनको की नौकरी की पेशकश…
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान








