kohramlive desk : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के माध्यम से किसानों को सहायता दी जाती है। इस योजना से जुड़े किसानों को फसल का नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, योजना के तहत अब तक 36 करोड़ से अधिक किसान आवेदकों का बीमा किया गया है और इस साल 4 फरवरी तक 1,07,059 करोड़ रुपये से अधिक दावों का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना में नामांकित लगभग 85 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत किसान हैं।
दो तरीके से कर सकते हैं आवेदन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और यदि आपका खाता नहीं है तो अतिथि किसान के रूप में लॉगिन करें।
- सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, पता, आयु, राज्य आदि दर्ज करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इन दस्तावेज की होती है जरूरत
राशन कार्ड, बैंक खाता नंबर जो आधार से लिंक हो,पहचान पत्र, किसान का एक पासपोर्ट साइज फोटो, खेत का खसरा नंबर, किसान का निवास प्रमाण पत्र, अगर खेत किराये पर लिया गया है तो खेत के मालिक के साथ इकरार नामा की फोटो कॉपी।
साल 2020 में इस योजना में किया गया था सुधार
साल 2020 में इस योजना में कुछ सुधार किया गया था। अब अगर फसल किसी प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हो जाती है, तो सबसे पहले 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद बीमा कंपनी किसी अधिकृत व्यक्ति को खेतों का मुआयना करने के लिए भेजेगी। वह व्यक्ति खेतों में खराब हो चुकी फसलों का आकलन कर बीमा कंपनी को रिपोर्ट सौंपेगा। इन सब प्रकियाओं के पूरा होने के बाद किसान को उनके मुआवजा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : रांची में आदिवासी संगठनों ने बनाई मानव श्रृंखला, कहा नहीं किया तो…
इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…
इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
इसे भी पढ़ें : 3 साल के मासूम के साथ दादा ने क्या कर डाला, विश्वास नहीं होगा…
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन में आमलोगों ने उठाया हथियार, जानिये क्या ऐसा कहा कि बढ़ा गया…
इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video












