spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Reliance Retail अब मिठाइयां भी बेचेगा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : मिठाई के शौकीनों की संख्‍या देश में करोड़ों में है। इसका बाजार भी बहुत बड़ा है। अपडेट खबर के मुताबिक, अब Reliance Retail स्टोर्स पर देश के 50 से भी अधिक प्रसिद्ध हलवाइयों की मिठाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। भारतीय पारंपरिक पैक्ड मिठाई बाजार लगभग 4,500 करोड़ रुपये का है और अगले कुछ वर्षों में इसके 13 हजार करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। अंसगठित मिठाई बाजार करीब 50 हजार करोड़ का माना जाता है। इस हिसाब से संगठित मिठाई बाजार में कमाई का बहुत बड़ा मौका है, जिसे Reliance चूकना नही चाहता।

पारंपरिक हलवाइयों की दुकानों पर भीड़ तो बहुत लगती थी, पर देश के मिठाई बाजार तक उनकी पहुंच नहीं थी। ऊपर से नकली मावा और शुद्धता से जुड़ी नेगेटिव खबरों ने हलवाइयों की कमर तोड़ दी थी। रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर ये प्रसिद्ध और पारंपरिक हलवाई अब क्षेत्रीय बाजारों से निकल कर अपनी विशिष्ट मिठाइयों के जरिए देश भर के ग्राहकों का स्वाद बढ़ा रहे हैं। सदाबहार डिब्बाबंद रसगुल्लों और गुलाब जामुन का जमाना तो हमेशा रहेगा पर उसके साथ हलवाई अब पैक्ड मिठाई के साथ भी कई नए प्रयोग कर रहे हैं।

अजमेर के चव्वनीलाल हलवाई की कहानी

अजमेर के चव्वनीलाल हलवाई की कहानी भी देश के मशहूर लेकिन सीमित बाजार में काम करने वाले हजारों हलावाइयों जैसी ही थी। दुकान के बाहर सुबह से ही खरीदारों की लाइन लग जाती है। आमदनी भी ठीक-ठाक होती है, परंतु एक दुकान से आखिर कितने ग्राहकों की भूख मिटाई जा सकती है। चव्वनीलाल सरीखे हलवाइयों की मिठाई और नमकीन की शेल्फ लाइफ बढ़े और ग्राहकों को एकदम ताजा मिठाइयां मिले इसके लिए रिलायंस रिटेल पारंपरिक हलवाइयों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

रिलायंस ने हमारी दुकान को राष्‍ट्रीय दुकान बना दिया’

चव्वनीलाल की नई पीढ़ी 70 साल पुरानी दुकान की मिठाइयों और नमकीन को अजमेर की गलियों से निकाल कर देश के कोने-कोने में पहुंचाना चाहती है। कारोबार संभाल रहे 34 साल के हितेश कहते हैं कि “हमारे पास कई बड़े प्रतिष्ठानों से रिटेल आउटलेट खोलने के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन इस कारोबार में बहुत अधिक पूंजी लगती है। रिलायंस के साथ पार्टनरशिप के बाद से हमारी बिक्री दोगुनी हो गई है, क्योंकि कंपनी ने हमें ऑटोमेशन और बड़े पैमाने पर उत्पादन की जानकारी दी है। हमारी दुकान को रिलायंस रिटेल ने एक राष्ट्रीय दुकान बना दिया है।”

मिठाइयों के मशहूर ब्रांड

मशहूर मिठाइयों में कलेवा का ‘तिल बेसन लड्डू’, घसीटाराम का ‘मुंबई हलवा’, प्रभुजी का ‘दरबेश लड्डू और मेथीदाना लड्डू’, दूध मिष्टन भंडार (डीएमबी) का ‘मालपुआ’ और लाल स्वीट्स का मैसूर पाक और धारवाड़ पेड़ा रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पर उपलब्ध है। चवन्नीलाला हलवाई का मशहूर कचौरा और चॉकलेट बर्फी जल्द ही रिलायंस स्टोर पर दिखाई देगी। रिलायंस रिटेल के ग्रोसरी रिटेल के सीईओ दामोदर मल्ल ने कहा, “हम भारत में सबसे बड़ा मल्टी-ब्रांड हलवाई बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके में सिमटकर न रह जाएं, यह देश के कोने-कोने में पहुंचें। जैसे पश्चिम बंगाल और  ओडिशा का रसगुल्ला तमिलनाडु के ग्राहक का मुंह मीठा कर सकता है”

पारंपरिक मिठाइयों की ब्रिकी बढ़ाने का इंतजाम

पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री बढ़े, इसके लिए रिलायंस रिटेल ने स्टोर्स में मल्टीपल बे और फ्री स्टैंडिंग यूनिट्स बनाई हैं। यह कुछ वैसा ही है जैसा कि चॉकलेट बेचने के लिए रिटेल स्टोर्स करते हैं। रिलायंस रिटेल क्षेत्रीय मिठाई निर्माताओं को सिंगल-सर्व पैक विकसित करने में भी मदद कर रहा है, मतलब अगर ग्राहक चाहे तो घाना की डार्क चॉकलेट की जगह देसी मैसूर पाक या लड्डू का एक छोटा पैक खरीद सकता है।

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...