spot_img

‘Jio Space Fiber’ को रिलायंस ने किया डिस्प्ले… जानें खासियत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस जियो भारत के दूरदराज के इलाकों को कनेक्ट करने के लिए ‘Jio Space Fiber’ नाम की एक नई टेक्नोलॉजी लेकर आया है। ‘Jio Space Fiber’ सैटेलाइट बेस्ड गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी है, जो उन दुर्गम इलाकों को कनेक्ट करेगा जहां फाइबर केबल से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किलों भरा काम है। यह सर्विस पूरे देश में अत्यधिक किफायती कीमतों पर उपलब्ध होगी। 27 से 29 अक्तूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस में JIO ने यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले किया है। भारत के 4 सबसे दूरस्थ स्थान Jio Space Fiber से जुड़ चुके हैं, इनमें गुजरात का गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ का कोरबा, उड़ीसा का नबरंगपुर और असम का ओएनजीसी-जोरहाट शामिल है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि , “जियो ने भारत में लाखों घरों और व्यवसायों को पहली बार ब्रॉडबैंड इंटरनेट का अनुभव कराया। जियोस्पेसफाइबर के साथ हम अभी तक अनकनेक्टिड लाखों लोगों को कवर करेंगे। ऑनलाइन सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन सेवाओं तक, जियोस्पेसफाइबर हर किसी को, हर जगह कनेक्ट कर सकेगा।” SES के मुख्य रणनीति अधिकारी जॉन-पॉल हेमिंग्वे ने कहा कि , “जियो के साथ मिलकर, हम एक अद्वितीय समाधान के साथ भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का समर्थन करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत में किसी भी स्थान पर प्रति सेकंड कई गीगाबिट थ्रूपुट प्रदान करना है।” टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट मानते हैं कि‘Jio Space Fiber’ ग्रामीण भारत की शक्ल बदलने की ताकत रखता है। किफायती, विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ने पर सुदूर इलाकों में शिक्षा और स्वस्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद है। दूरदराज के सरकारी स्कूल सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए इंटरनेट की दुनिया से जुड़ सकेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार होंगे, साथ ही शिक्षा की असमानता में भी कमी आएगी। इन इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, पोषण और सामुदायिक कल्याण के आंकड़े रियल टाइम में उपलब्ध होंगे जिससे स्थानीय सरकारें सही व सटीक फैसले ले सकेंगी।

इसे भी पढ़ें : स्कूल छूटते ही बच्ची झूठी कहानी गढ़ गई, पुलिस का माथा ठनका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टीम से ज्यादा खेल को बेहतर मानना महत्वपूर्ण : कप्तान सविता

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘प्रणाम भईया’ नहीं बोलने पर मार दी थी गोली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड को लगी गोली, जितनी जुबां, उतनी बातें… जानें

इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज रिश्ता, कांटा बने भाई का कर दिया काम तमाम… जानें

इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...