spot_img
spot_img

CM के जन्मदिन पर कबूतर उड़ाये, फिर बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार के जन्मदिन पर शनिवार को NDA नेताओं ने खूब जश्न मनाया। इस खास मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और वहां 75 किलो लड्डू का भोग चढ़ाया। वहीं, 75 सफेद कबूतर उड़ाकर उन्होंने CM के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को एक नई दिशा मिली है। पिछले 20 सालों में राज्य में आधारभूत संरचना मजबूत हुई, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ और कानून-व्यवस्था बेहतर हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब बिहार की सत्ता NDA के हाथ में आई थी, तब यह राज्य ‘बीमारू’ माना जाता था। लेकिन CM ने अपने नेतृत्व से बिहार को इस कलंक से मुक्ति दिलाई और आज वह ‘विकास पुरुष’ के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के निर्माण में दिन-रात जुटे हुये हैं।

इधर, मधेपुरा के अतिथि गृह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। CM के जन्मदिन पर अलग-अलग जिलों में भी NDA कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और कई जगह केक काटे गये। समर्थकों ने उनके लंबे जीवन की कामना करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें :संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…

इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :ये तरीका अपनाये, टीबी रोग होगा कोसों दूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता को मिली दो नई जिम्मेदारी… जानें

इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर…  देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

Aries Weekly Horoscope || मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन...