Kohramlive : NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने आखिरकार UGC NET दिसंबर सत्र 2025 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिये शिक्षा जगत में पहचान बनाने का पहला कदम है। जो विद्यार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या PHD प्रवेश का सपना देखते हैं, उनके लिये ये बेहतरीन मौका है। आवेदन भरन की अंतिम तिथि 7 नवंबर की रात 11.59 बजे तक है। आवेदन सुधार की तिथि 10 से 12 नवंबर होगी। परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित (CBT) होगा। इसके लिये अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री जरूरी होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। JRF के लिये आयु सीमा UGC के तय मानदंडों के अनुसार होगा। विषयवार योग्यता और न्यूनतम अंक की सीमा भी आवेदन से पहले देख सकते हैं। जनरल/अनारक्षित को आवेदन शुल्क 1150 रुये लगेंगे, वहीं, EWS / OBC-NCL को 600 रुपये एवं SC / ST / PWD को 325 रुपये लगेंगे। आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर आवेदन भर सकते हैं।
इसे भी पढ़े : दिवाली-छठ में बिहार जाने वालों के लिए स्पेशल वंदे भारत
इसे भी पढ़े : सिर में गो’ली लगने से IG की गई जान… जानें कैसे
इसे भी पढ़े : घर के मंदिर में ये 5 चीजें भूल कर न रखें… जानें
इसे भी पढ़े : भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, इस बार ये होंगे कप्तान












