Kohramlive : IG रैंक के IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार की सिर में गोली लगने से जान चली गई। खून से लथपथ उनका शव उनके घर के बेसमेंट से मिला। खबर मिलते ही कई आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। IG वाई पूरण कुमार हरियाणा पुलिस में तैनात थे। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-11 की है। खबर है कि एक सप्ताह पहले सुनारिया जेल में उनकी ट्रांसफर हुई थी। अभी उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया था। उनकी पत्नी IAS पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे सुसाइड मानकर जांच कर रही है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सुनें क्या बोली चंडीगढ़ SSP
#WATCH | Chandigarh: Kanwardeep Kaur, Chandigarh SSP says, “We got information of a shooting at around 1:30 PM at Sector 11 Police Station. When we reached here, we found that a reported suicide had taken place. The body of IPS officer Y Puran Kumar was found at his residence.… pic.twitter.com/b6acTw3EIu
— ANI (@ANI) October 7, 2025








