Kohramlive : टेक कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 15A 5G को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसका माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है, जिससे फोन के कई फीचर्स सामने आ गये हैं। रेडमी का नया स्मार्टफोन 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जायेगा। कंपनी के अनुसार यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आने वाले Redmi 15A 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जायेगा, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जायेगी, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर का नाम स्पष्ट नहीं किया है। फोटोग्राफी के लिये फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा होगा। कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर डिजाइन में मिलेगा, जिसमें LED फ्लैश भी शामिल होगा।
डिजाइन और लुक
डिजाइन की बात करें तो फोन फ्लैट रियर पैनल के साथ आयेगा। सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन के चारों ओर थोड़े मोटे बेजल होंगे। दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिये जायेंगे। गौरतलब है कि कंपनी ने अगस्त 2025 में Redmi 15 5G लॉन्च किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 14,999 रुपये रखी गई थी। इसमें 6.9-इंच Full HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिये गये थे।
इसे भी पढ़े :इस गांव में आइसक्रीम की गाड़ियों की एंट्री बैन…
इसे भी पढ़े :नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों है इतना खास? जानें…
इसे भी पढ़े :वेल्लूर जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत… जानें कैसे
इसे भी पढ़े :बंद हो सकता है इनका गैस कनेक्शन! तुरंत करा लें ये काम…






