बंद हो सकता है इनका गैस कनेक्शन! तुरंत करा लें ये काम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक महसूस होने लगा है। वैश्विक स्तर पर LPG की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच भारत में भी रसोई गैस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में गैस एजेंसियों ने नया नियम लागू करते हुये साफ कर दिया है कि जो उपभोक्ता पिछले 9 महीनों से एक भी सिलिंडर बुक नहीं कर रहे हैं, उनकी बुकिंग सेवा रोकी या बंद की जा सकती है। गैस एजेंसियों का कहना है कि कई कनेक्शन लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं और इनका दुरुपयोग होने की आशंका रहती है। इसी वजह से ऐसे कनेक्शनों को अब “सस्पेंडेड” श्रेणी में डाला जा रहा है। इस कदम का मकसद है कि सब्सिडी का लाभ सिर्फ असली और सक्रिय उपभोक्ताओं तक पहुंचाना, फर्जी या घोस्ट कनेक्शनों को खत्म करना एवं सीमित सप्लाई के बीच जरूरतमंदों तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाना।

अगर आपका कनेक्शन बंद हो गया तो क्या करें

अगर 9 महीने से आपने सिलिंडर बुक नहीं किया है और सेवा रुक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप KYC प्रक्रिया पूरी करके अपनी गैस सेवा दोबारा चालू करा सकते हैं। इसके लिये आपको अपनी गैस एजेंसी पर जाना होगा, KYC फॉर्म भरना होगा, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी जमा करनी होगी, बायोमेट्रिक या फेस वेरिफिकेशन से पहचान सत्यापित करनी होगी। डाटा अपडेट होने के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर आपकी बुकिंग सेवा फिर से शुरू हो सकती है।

घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC

अगर आप एजेंसी के चक्कर नहीं लगाना चाहते तो ऑनलाइन तरीका भी मौजूद है। आप Indane, HP Gas, Bharatgas जैसे कंपनियों के पोर्टल या मोबाइल ऐप से e-KYC कर सकते हैं।  ऑनलाइन प्रक्रिया में “Update KYC” सेक्शन में जायें, अपनी जानकारी भरें, आधार OTP के जरिये सत्यापन पूरा करें। ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : चौके-छक्कों के साथ रात्रि टूर्नामेंट का शानदार आगाज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...