नई दिल्ली : लाल किला पर हुए हिंसा के मामले में दीप सिद्धू के बाद अब इकबाल सिंह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। दीप सिद्धू की तरह इकबाल सिंह पर भी 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इकबाल पर लाल किले पर लोगों को उकसाने और उपद्रव करने का आरोप है।
लुधियाना का रहने वाला है इकबाल
क्राइम ब्रांच के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है इकबाल। गणतंत्र दिवस के दिन वो लाल किले से फेसबुक लाइव कर लोगों को कह रहा था, ‘टॉप जाओ बब्बर शेरों’। इसके साथ ही उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का भी आरोप है। क्राइम ब्रांच की टीम अब इकबाल सिंह से करेगी पूछताछ।
इसे भी पढ़ें : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…
सिद्धू को 7 दिन की रिमांड
इससे पहले 15 दिन से फरार दीप सिद्धू को भी दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। यह कहते हुए पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी कि सिद्धू लाल किले में हिंसा भड़काने के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं, लेकिन कोर्ट ने एक हफ्ते की ही रिमांड दी।
इसे भी पढ़ें : शराब माफियाओं ने एक पुलिसकर्मी को मार डाला, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर









