spot_img
spot_img
spot_img

शराब माफियाओं ने एक पुलिसकर्मी को मार डाला, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्‍तर प्रदेश : कासगंज में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। शराब कारोबारियों ने पीट-पीटकर एक पुलिसकर्मी को मार डाला, वहीं एक पुलिसकर्मी घायल है। इसके बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि घटना का मुख्य आरोपी मोती धीमर अब भी फरार है।

Read More : Actor राजीव कपूर का निधन, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे

मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस और PAC के द्वारा काली नदी के पास ही कटरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को घटना स्थल से सरिया, डंडा भी बरामद हुआ है। इसी से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर के निकट काली नदी के किनारे मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में मारे गए शख्स की पहचान मोती धीमर के भाई एलकार के रूप में हुई है।

Read More : पिता दहेज के लिए टाल रहे थे विवाह, बेटे में मंदिर में रचाई शादी

बता दें कि कासगंझ के सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर में अवैध शराब का कारोबार बंद कराने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। शराब माफियाओं ने पहले एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही को बंधक बना लिया और फिर दोनों को गायब कर दिया था. बाद में सब इंस्पेक्टर घायल अवस्था में खेत में मिले थे, जबकि सिपाही की लाश दूसरी जगह से बरामद हुई थी।

घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही देवेंद्र के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। आश्रित को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।

Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...