Ranchi : झारखंड(Jharkhand) के सरकारी अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को अधियाचना भेजी गई है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में बीते 16 अप्रैल को पत्र जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने 20 मार्च को प्रस्ताव भेजा था। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी। अब JPSC के जरिये नियमित नियुक्ति होगी।
इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…
इसे भी पढ़ें : SP : कमान संभालते ही एक्शन मोड में हजारीबाग के नये SP
कुल पद 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी। इसमें 506 नियमित पद एवं 160 बैकलॉग पद होंगे। यह भर्ती 2015 की नियमावली और संशोधित प्रावधानों के तहत होगी। आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना भेजी गई है। बहुत जल्द चयन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
Jharkhand में इन डॉक्टरों की होगी बहाली
- फिजिशियन – 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग)
- शिशु रोग विशेषज्ञ – 172, 52
- एनेस्थेटिस्ट – 28, 29
- स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12, 16
- सर्जन – 10, 14
- रेडियोलॉजिस्ट – 26, 02
- फॉरेंसिक विशेषज्ञ – 18, 02
- चर्म रोग विशेषज्ञ – 06, 07
- ईएनटी – 04, 05
- नेत्र रोग विशेषज्ञ – 04, 06
- अस्थि रोग विशेषज्ञ – 04, 08
- पैथोलॉजिस्ट – 04
- मनोचिकित्सक – 04, 07
इसे भी पढ़ें :PM बोले सरेंडर का आखिरी मौका, 4 मई के बाद बख्शे नहीं जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :Bihar : पति बना हैवान, कर डाला बेहद खौफनाक…
इसे भी पढ़ें :Ranchi : रांची में मशाल जुलूस और घेराव का ऐलान… जानें क्यों








