spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Bihar : पति बना हैवान, कर डाला बेहद खौफनाक…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार(Bihar) के नालंदा से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी जान चली गई। हैरानी की बात ये है कि आरोपी महज 15 दिन पहले ही छेड़खानी के मामले में जेल से बेल पर बाहर आया था। मृतका की पहचान 30 साल की राखी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2020 में मनीष कुमार उर्फ सूरजभान से हुई थी। दो मासूम बच्चे, एक साढ़े चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा, जिनके सिर से अब मां का साया उठ गया।

Bihar : मायके वालों का आरोप 

राखी के पिता उपेंद्र सिंह का आरोप है कि दामाद अक्सर मायके वालों से पैसे मांगता था। जब मांग पूरी नहीं होती, तो वह राखी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। जेल से छूटने के बाद भी उसकी हिंसक आदतों में कोई बदलाव नहीं आया। बीती देर रात पड़ोसियों ने फोन कर परिवार को सूचना दी कि राखी की हालत गंभीर है। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसे बेरहमी से पीटा गया।

Bihar : पड़ोसियों के बीच फैलाई अफवाह 

आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए पड़ोसियों के बीच यह अफवाह फैलाई कि पत्नी सीढ़ी से गिर गई, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी। Bihar के नूरसराय थानेदार अरविंद कुमार के मुताबिक, यह साफ तौर पर पीट-पीटकर हत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। वारदात के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है।

इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…

इसे भी पढ़ें : SP : कमान संभालते ही एक्शन मोड में हजारीबाग के नये SP

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: