spot_img

PM बोले सरेंडर का आखिरी मौका, 4 मई के बाद बख्शे नहीं जायेंगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में रविवार को बांकुरा की धरती से PM नरेंद्र मोदी ने जोरदार हुंकार भरी। जनसभा को संबोधित करते हुये PM मोदी ने सत्ताधारी TMC पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में “निर्मम सरकार” के खिलाफ जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में महिलाओं को केंद्र में रखते हुये बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है और देश के विकास के लिए महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाना जरूरी है।

PM ने इन पर लगाया का आरोप

PM ने TMC और कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों दलों ने मिलकर महिलाओं के आरक्षण को रोकने की साजिश रची। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करना आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है। अपने भाषण के दौरान PM मोदी ने कड़े तेवर दिखाते हुये कहा कि टीएमसी से जुड़े गुंडों को चुनाव से पहले आत्मसमर्पण का “आखिरी मौका” दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा।

अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो महिलाओं को कई बड़ी योजनाओं का लाभ देने का वादा किया गया जिसमें

पीएम आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक मदद

5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस

महिलाओं को हर साल 36,000 रुपये की आर्थिक सहायता

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये

बेटियों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपये तक सहयोग

मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये तक लोन

कृषि से जुड़ी महिलाओं को सालाना 9,000 रुपये अतिरिक्त

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होना है, जहां बहुमत का आंकड़ा 148 है। पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें), दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें) और नतीजे 4 मई आयेंगे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…

इसे भी पढ़ें : विजय जुलूस में सांसद वीडी राम हुये बेहोश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...