spot_img
spot_img

205 रन बनाकर भी हार गई आरसीबी, इस खिलाड़ी ने कर दिया कमाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : IPL 2022 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब और आरसीबी के बीच ज़बरदस्त जंग देखने को मिली। कभी एकतरफा जीत रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंत में हार गई। पंजाब किंग्स (PBKS) ने अंत में धमाल मचाया और जीत हासिल कर ली। पंजाब किंग्स की ओर से ओडिएन स्मिथ और शाहरुख खान की जोड़ी ने बेंगलुरु के जबड़े से मैच छीन लिया।

पंजाब किंग्स को आखिरी पांच ओवर में 50 रनों की जरूरत थी। जिसके बाद ओडिएन स्मिथ और शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। ओडिएन स्मिथ ने सिर्फ 8 बॉल में 25 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने एक चौका जमाया और तीन छक्के जड़े।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ही ओवर में दो बार ओडिएन स्मिथ (Odean Smith) का कैच टपकाया था, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उसी के बाद ओडिएन स्मिथ ने रनों की बरसात कर दी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली, उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी 14 बॉल में 33 रन बनाए। ये इस आईपीएल सीजन का पहला 200+ स्कोर था, लेकिन आरसीबी की टीम इसके बाद भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…

इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...