spot_img
spot_img
spot_img

RBI ने की Credit policy की समीक्षा, जानें क्‍या किया महत्‍वपूर्ण Announcement   

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का एलान किया है। RBI ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। संस्‍थान के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया।

राजकोषीय घाटे को कम करने पर नजर

आपको बता दें कि आरबीआई की नजर राजकोषीय घाटे को कम करने पर है। यही कारण है कि एक्सपर्ट पहले ही इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। ब्याज दरों को पहले ही काफी कम किया जा चुका है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद कम थी।

रेपो रेट 4 फीसदी, रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत

गौरतलब है कि आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा की है। RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी।

डिजिटल पेमेंट के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन 

रिजर्व बैंक ने कहा कि लोगों को डिजिटल पेमेंट सेवाओं में आने वाली किसी भी तरह की समस्या को दूर करने के लिए सभी पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स को एक 24×7 की हेल्पलाइन शुरू करनी होगी।

से भी पढ़ें : SSC MTS Notification 2021 : जारी हुआ एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन, जाने कैसे करें आवेदन

एक देश, एक लोकपाल बनाने की कोशिश 

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा, अभी बैंक, एनबीएफसी और नॉन-बैंक प्रीपेड पेमेट इशुअर (PPIs) के लिए तीन अलग-अलग लोकपाल की व्यवस्था है। इसके लिए रिजर्व बैंक ने करीब 22 लोकपाल ऑफिस बनाए हैं। इसके लिए सभी को एकीकृत करते हुए ‘एक देश एक लोकपाल’ की व्यवस्था बनाने की कोश‍िश होगी।

जीडीपी में 10.5 फीसदी बढ़त का अनुमान

रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया है। आरबीआई ने कहा कि कोविड वैक्स‍ीनेशन अभ‍ियान शुरू होने की वजह से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।  मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और कम्पोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स में सुधार हो रहा है।

पहली छमाही में बढ़ेगी महंगाई

खुदरा महंगाई 6 फीसदी के सुविधाजनक स्तर से नीचे है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही के लिए खुदरा महंगाई (CPI) का अनुमान थोड़ा बढ़ाकर 5 से 5.2 फीसदी कर दिया है। पहले यह 4.6 से 5.2 फीसदी था।

से भी पढ़ें : Youth को शीघ्र मिलेगी Employment की जानकारी

रिकवर हो रही खर्च करने की क्षमता

RBI गवर्नर ने कहा कि धीरे-धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है। अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है। हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

छोटे निवेशक भी खोल सकेंगे गिल्ट एकाउंट 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब आम निवेशकों को भी रिजर्व बैंक में गिल्ट एकाउंट (gilt account) खोलने की सुविधा दी जाएगी। छोटे निवेशक अब प्राइमरी और सेकंडरी गवर्नमेंट बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे।

कैश रिजर्व रेशियो बढ़ेगा 

रिजर्व बैंक ने कहा कि कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में अभी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा, लेकिन आगे दो चरणों में इसे बढ़ाकर 4 फीसदी किया जाएगा। मार्च 27 तक यह 3.5 फीसदी और 22 मई तक 4 फीसदी होगा।

से भी पढ़ें : LIC के पॉलिसीधारकों को IPO में मिल सकता है Reservation

सहकारी बैंकों किया जाएगा मजबूत

शक्तिकांत दास ने कहा कि सहकारी बैंकों को और मजबूत बनाने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई जाएगी। कमेटी यह सुझाव देगी कि इस सेक्टर को कैसे मजबूत किया जाए। इसके लिए क्या कानूनी बदलाव जरूरी हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...