spot_img
spot_img
spot_img

सुरक्षाबलों के साथ PLFI नक्‍सलियों की मुठभेड़, राइफल, पिस्टल और गोलियां बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुरहू (खूंटी) : अड़की थाना क्षेत्र के बिरसौरा जंगल की पहाड़ी पर पीएलएफआई उग्रवादियों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ 94 बटालियन की क्विक एक्शन टीम की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी पहाड़ियों और घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार, गोली, मोबाइल और चार्जर सहित अन्य सामग्री बरामद की। एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर उक्‍त जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC और SSP ने लिया कोविड का टीका, कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें

बुधवार की रात पुलिस ने चलाया था अभियान

दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि पीएलएफआई का जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्ते के साथ मुरहू, अड़की और बंदगांव के ट्रेंगल बॉर्डर पर भ्रमणशील है। इसके बाद एसपी ने क्विक एक्शन टीम को एरिया में अभियान चलाने के लिए बुधवार को भेजा था। बुधवार की रात अभियान चलाने के बाद गुरुवार की सुबह जैसे ही टीम अड़की के बिरसौरा पहाड़ी के पास पहुंची, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में ही अपनी भलाई समझी और वहां से निकल लिए।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो Property जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

सर्च अभियान में मिली ये सामग्री

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों द्वारा बनाये गए अस्थायी ठिकाने से 315 बोर की एक राइफल, एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, 37 गोलियां, 12 मोबाइल, पांच सिम कार्ड, पांच चार्जर, चार पिट्ठू, पांच कंबल, एक एचएमटी घड़ी, 25 लेटर हेड, चार डायरी समेत अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस उग्रवादियों की डायरी और मोबाइल खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : लिग के साथ 5 महीने तक दुष्‍कर्म, 17 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…

Kohramlive : एक तरफ शादी की तैयारियां थीं। परिवार...

तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

UP : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में...