Kohramlive : सोचिये, अगर बैंक बदलने पर भी आपका अकाउंट नंबर वही रहे! अब यह सपना हकीकत बनने जा रहा है, भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) में नंबर नहीं बदलता, ठीक वैसे ही अब बैंक बदलने पर भी आपका अकाउंट नंबर वही रहेगा। यानी एक ही नंबर, लेकिन बैंक आपकी पसंद का। ‘पेमेंट्स विजन 2028’ के तहत यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। अकाउंट नंबर को ‘यूनिवर्सल फाइनेंशियल आइडेंटिटी’ बनाने की योजना है। इससे बैंक बदलने की जटिल प्रक्रिया खत्म हो जायेगी।
इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…
इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो
RBI का बदलाव, EMI, SIP… सब कुछ रहेगा जारी
RBI ‘पेमेंट्स स्विचिंग सर्विस’ (PaSS) नाम की नई तकनीक पर काम कर रहा है। जब आप बैंक बदलेंगे, तो आपके सभी ऑटो-डेबिट (EMI, SIP) अपने-आप नये बैंक में ट्रांसफर हो जायेंगे। यानी न लोन रुकेगा, न निवेश प्रभावित होगा। अब ग्राहक बेहतर ब्याज दर और सेवाओं वाले बैंक आसानी से चुन सकेंगे। खराब सर्विस देने वाले बैंकों से निकलना बेहद आसान हो जायेगा। बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। वहीं, DBT (गैस सब्सिडी) और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा उसी अकाउंट नंबर पर आता रहेगा। KYC डिटेल्स भी नये बैंक में आसानी से ट्रांसफर हो जायेंगी। यानी कागजी झंझट से राहत मिलेगी। RBI इस सिस्टम की सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर रहा है।
इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर
इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके…








